उत्तराखंड: मूल निवास प्रमाणपत्र जारी करने के लिए तय किए जाएंगे मानक, मुख्यमंत्री धामी ने भू-कानून तैयार कर रही समिति को सौंपा जिम्मा

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : प्रदेश में अब मूल निवास प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मानक निर्धारित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भू कानून का प्रारूप तय करने के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति को इसका जिम्मा भी सौंपा गया है। समिति अब मूल निवास के मानकों का निर्धारण करते हुए सरकार को रिपोर्ट देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनके लिए राज्यहित सर्वाेपरि है। भू-कानून हो या मूल निवास का विषय, इस दिशा में सरकार संजीदगी से राज्यवासियों के साथ है। इन विषयों पर सम्यक रूप से विचार विमर्श कर अपनी स्पष्ट संस्तुति सरकार को उपलब्ध कराने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

सर्दियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी स्कूल, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की कराई जाएगी तैयारी

You May Also Like

More From Author