14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

उत्तराखंड: छह फरवरी को जारी होंगे प्रदेश की दो भर्तियों के एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  प्रदेश की दो भर्तियों के एडमिट कार्ड छह फरवरी को जारी होंगे। इनमें से एक भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा तो दूसरी भर्ती परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग। दोनों आयोगों ने इसकी जानकारी जारी कर दी है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 21 व 22 फरवरी को होगी। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, छह फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। आयोग ने पिछले साल अक्तूबर में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

उधर, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसाद अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान), अधिदर्शक-प्रदर्शक(रेशम) और निरीक्षक रेशम की भर्ती की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छह फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने इसी साल आठ जनवरी को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

ये भी पढ़ें…सिलक्यारा सुरंग में पूजा-अर्चना के साथ सुरक्षात्मक कार्य शुरू, काम पर लौटा सुरंग में फंसा बंगाल का मजदूर

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here