उत्तराखंड: प्रदेश में 3434 में से 1057 दिव्यांगों को मिला रोजगार, 4114 परिवारों ने 100 दिन का काम किया पूरा

ख़बर रफ़्तार, ऊधम सिंह नगर:  उत्तराखंड में इस वर्ष अब तक मनरेगा में पंजीकृत 3434 दिव्यांगों में से 1057 दिव्यांगों को रोजगार मिला है। राज्य में 4114 परिवारों ने 100 दिन का रोजगार पूरा कर लिया है। मनरेगा श्रमिकों को प्रतिदिन 230 रुपये के हिसाब से दीहाड़ी दी जाती है।

मनरेगा के तहत गांवों में मत्स्य, बाढ़ नियंत्रण, सूक्ष्म सिंचाई, संपर्क मार्ग निर्माण, जल संरक्षण आदि से संबंधित कार्य किए जाते हैं। इसमें एससी-एसटी, महिलाओं के साथ दिव्यांगों को भी रोजगार से जोड़ा गया है। उत्तरकाशी जिले में मनरेगा में सबसे अधिक 565 दिव्यांग श्रमिक पंजीकृत हैं।

इसमें से 309 दिव्यांगों को रोजगार दिया गया है। हरिद्वार जिले में सबसे कम 12 दिव्यांगों को ही रोजगार मिला है। ऊधमसिंह नगर जिले के में पंजीकृत 525 में से 90 दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ा है।

You May Also Like

More From Author