खबर रफ़्तार, बरेली: बरेली में सोमवार को बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जल निकासी का सिस्टम फेल होने से नाले उफना गए, जिससे सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति दिखी। शहरवासी दिनभर जलभराव जूझते रहे।
बरेली में सावन के आखिरी सोमवार को जमकर बारिश हुई। इससे जल निकासी का सिस्टम फेल रहा। शहर के अधिकतर हिस्सों में जलभराव से लोग जूझे। सड़कों पर सैलाब जैसे हालात दिखे। जलभराव के कारण शिवभक्तों का मंदिरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। कई लोग गिरे। कुछ के वाहन बंद हुए। पशुपतिनाथ मंदिर के पास दो कांवड़िये बाइक समेत नाले में गिर गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद नाले से उनकी बाइक निकाली गई।




