खबर रफ़्तार, फतेहपुर: कानपुर से प्रयागराज लौट रही नौ सवारियों से भरी एक स्कार्पियो का टायर फटने के कारण वह पानी से भरे खंदक में जा गिरी। इससे चार लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह भोर पहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब शादी समारोह से लौट रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास पानी से भरे गहरे खंदक में जा गिरी।
हादसे के मृतकों में ये हैं शामिल
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के मृतकों में साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर (28), और राहुल केसरवानी (25) शामिल हैं। वहीं, चालक राहुल कुमार, महेश, अमित, सुमित, नीरज समेत पांच को बचा लिया गया।

+ There are no comments
Add yours