खबर रफ़्तार, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर अखिलेश सिंह ने देश का पहला न्यूरो स्लाइडिंग मोड कंट्रोलर चार्जर विकसित किया है। यह चार्जर उपयोगकर्ता की सोच के अनुरूप इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को तेजी से चार्ज करने में सक्षम है।
आप यह सोचें कि इलेक्ट्रिक स्कूटी जल्द चार्ज हो जाए। फिर आपकी यह सोच कुछ ही देर में हकीकत में बदल जाए तो कैसा रहेगा। सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ में यह कमाल कर दिखाया है देश के शीर्ष वैज्ञानिकों में शुमार प्रो. अखिलेश सिंह ने। उन्होंने देश का पहला न्यूरो स्लाइडिंग मोड कंट्रोलर चार्जर तैयार किया है जो आपकी सोच के अनुरूप इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को चार्ज करेगा। तीन साल तक अथक प्रयासों के बाद प्रो. अखिलेश ने इस डिवाइस को तैयार किया।
उत्तराखंड का चमत्कार: अब आपकी सोच से चार्ज होगी बैटरी, देश का पहला न्यूरो स्लाइडिंग कंट्रोलर चार्जर तैयार

+ There are no comments
Add yours