खबर रफ्तार, अमेठी : मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर शुक्रवार देर रात मुंशीगंज के कमलानगर बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, गौरीगंज क्षेत्र के नरौली गांव निवासी पवन (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक पर सवार पत्नी रमावती और बेटा अमन घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार मुंशीगंज के आजाद नगर पश्चिम दुआरा निवासी सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) भी घायल हुए हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours