ख़बर रफ़्तार, देहरादून: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून से आज भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 99 अधिकारी पास आउट हुए. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शिरकत की. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पास आउट हुए Indian Forest Service के अधिकारियों को संबोधित भी किया. 99 पास आउट होने वाली अधिकारियों में तीन उत्तराखंड के हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां पास आउट होने वाले भारतीय वन सेवा के अधिकारियों पर प्रकृति के संरक्षण का दायित्व है. उन्हें उम्मीद है कि सभी अधिकारी इस दायित्व वो अच्छी तरह निभाएंगे. विकास और संरक्षण के बीच अच्छा तालमेल बैठाएंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा विकास के मानकों का मूल्यांकन करना होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्राकृतिक संरक्षण में एआई के तकनीक के समावेश पर भी जोर दिया है. इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि उन्हें प्रकृति संरक्षण की बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
