भाजपा के लिए खास है आज का दिन, भाजपा कार्यकर्ता फहरा रहे हैं पार्टी का झंडा

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: भाजपा के लिए शनिवार का दिन विशेष है, क्योंकि आज ही के दिन पार्टी की स्थापना हुई थी। इस समय पार्टी लोक सभा चुनाव प्रचार में लगी हुई है इस कारण स्थापना दिवस का महत्व बढ़ गया है।

इस बहाने पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। सभी नेता व कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहरा रहे हैं।
दो-दो लाख पार्टी ध्वज लगाने का लक्ष्य

प्रदेश चुनाव प्रभारी ओपी धनखड़ ने सभी प्रत्याशियों से अपने क्षेत्र में स्थापना दिवस पर दो-दो लाख पार्टी ध्वज लगाने का लक्ष्य दिया था।

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए नेता व कार्यकर्ता सुबह से ही अपने घरों के बाहर व छत पर पार्टी का झंडा लगा रहे हैं। वह समर्थकों के घरों में भी जाकर झंडा लगाएंगे। इसके साथ ही जनता के बीच जाकर पार्टी का संदेश देंगे। स्थापना दिवस पर पार्टी कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

भाजयुमो निकालेगी 70 विधानसभाओं में बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से बाइक रैली निकाली जाएगी। शाम पांच बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहाड़गंज से इसकी शुरुआत होगी।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बाइक रैली को रवाना करेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेेता इसमें शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024: अयोध्या में दर्शन से वोटों की आस! क्या रामलला लगाएंगे नैया पार?

You May Also Like

More From Author