बहराइच: वन विभाग के जाल में अब तक हुए तीन भेड़िए पिजरें में बंद

ख़बर रफ़्तार, बहराइच: जिले में लोगों को अपना निशाना बना रहे भेड़िया को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। उसे रेंज कार्यालय लाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में भेड़िया फंस गया। बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के कई गांवों में भेड़िया मासूमों के साथ बड़ों को निवाला बना रहा है। अब तक तीन भेड़िए पकड़े जा चुके हैं।

वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि महसी के सिसैया चूड़मडी गांव के कोलैला गांव में जाल और पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार को सुबह 11.10 बजे भेड़िया जाल में कैद हो गया। इसके बाद उसे पिंजरा में बंद किया गया। रेंज कार्यालय लाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। भेड़िया पकड़े जाने की सूचना पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया भेड़िया नर है, उसकी पांच वर्ष से अधिक है।

Also read-बरेली: लखनऊ से मेरठ चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

You May Also Like

More From Author