अगले कुछ दिन पहाड़ों में खराब रहेगा मौसम, केदारनाथ के पंजीकरण पर 24 मई तक लगी रोक

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले कुछ मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, केदारनाथ में भी यात्रा शुरू होने से अब तक बर्फबारी जारी है। जिसके चलते केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर 15 मई तक लगी रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 24 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि 25 अप्रैल से अभी तक धाम में कुल 2,89149 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

You May Also Like

More From Author