ख़बर रफ़्तार, देहरादून: दून समेत प्रदेशभर में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं सुबह एवं शाम को कोहरा छाए रहने की संभावना है।
शनिवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। इन दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड: SSP ने पुलिस विभाग में की बड़ी कार्रवाई, 21 लापरवाह थाना प्रभारियों के वेतन रोकने के निर्देश
टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार एवं सोमवार को प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह एवं शाम को कोहरा पड़ने की संभावना है।
