
केदारनाथ के बाद प्रधानमंत्री ने बदरीनाथ में भगवान बदरीश की पूजा की। बदरीनाथ में पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री माणा गांव पहुंच चुके हैं।
HighLights
- आज उत्तराखंड के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
- केदारनाथ के बाद पहुंचे बदरीनाथ व माणा
- करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
खबर रफ़्तार , देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।
- 01:01 PM, 21 Oct 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माणा पहुंंचे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के अंतिम गांव माणा पहुंंच चुके हैं। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे और कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
12:47 PM, 21 Oct 2022
रिवरफ्रंट के कार्यों का निरीक्षण
बदरीनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिवरफ्रंट के कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी साथ में रहें।
12:26 PM, 21 Oct 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचेंगे माणा गांव
देश के अंतिम गांंव माणा के ग्रामीणों का इतंजार खत्म होने वाला है। बस कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माणा गांव पहुंचने वाले हैं।
12:14 PM, 21 Oct 2022
बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूजा के बाद बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लिया।
12:10 PM, 21 Oct 2022
बदरीनाथ में पूजा सम्पन्न
बदरीनाथ में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धाम से बाहर आए और जनता का अभिवादन किया। इसके बाद वह माणा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।
