बागेश्वर में पेयजल संकट की समस्या अब जल्द ही दूर, इस योजना का पूरा हो गया है काम

ख़बर रफ़्तार, बागेश्वर:  मंडलसेरा में पेयजल किल्लत गर्मियों तक समाप्त हो जाएगी। मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। टंकी निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। यह पूर्व काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास की भावी योजनाओं में शामिल था। नगर में पेयजल की किल्लत किसी से छिपी नहीं है।

वर्षभर यहां पेयजल को लेकर आंदोलन आदि होते रहते हैं। गांवों से पलायन होकर मंडलसेरा में सबसे अधिक लोग बसे हैं। मकान आदि बना लिए, लेकिन पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री स्व. दास ने मंडलसेरा के लिए पंपिंग योजना स्वीकृत कराई, लेकिन योजना का 90 प्रतिशत काम पूरा होने के बावजूद टंकी का निर्माण नहीं हो सका।

You May Also Like

More From Author