पति ने सोते हुए बेटे और पत्नी पर तेजाब डाल दिया, दोनो ही गंभीर रूप से झुलस गए

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, प्रयागराज: शहर के चौफटका इलाके में गुरुवार की रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें 12 वर्षीय बेटे ने बीच बचाव किया तो उसने जमकर मारपीट शुरू कर दी। वहीं शुक्रवार को देर रात पति ने सोते हुए बेटे और पत्नी पर तेजाब डाल दिया। जिसमें बेटे और मां दोनो ही गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में तत्काल बेटे और मां को स्थानीय लोगों ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में खुल्दाबाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शहर के चौफटका की रहने वाली सुमन ने ई-रिक्शा चालक राम्बाबू से शादी की थी। जबकि राम्बाबू पहले से शादीशुदा था। इसके बाद रामबाबू की पहली पत्नी उसे छोड़कर अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी। वहीं सुमन अपने पहले पति से हुए बच्चों सोनू, गोपाल और एक बेटी के साथ रह रही थी। रामबाबू अपनी बड़ी बेटी सोनी को लेकर कुछ समय से अलग रहने लगा था। जिसके रामबाबू और सुमन के बींच विवाद होना शुरू हो गया। दोनो के बीच गुरूवार की रात भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सुमन का 12 वर्षीय बेटा मामले को बढ़ता देख मां के पक्ष से बोलने लगा। कुछ देर के बाद स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विवाद को शांत कर दिया। रात में सुमन अपने बेटे के साथ सो गई। उधर पति रामबाबू शुक्रवार की भोर में कमरे में पहुंचा और बेटे व पत्नी सुमन पर सोते समय तेजाब डाल दिया। इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours