कासगंज जिले में 3 सितंबर को कोर्ट से लापता हुई महिला ; अधिवक्ता की नहर से बरामद हुई लाश

ख़बर रफ़्तार, कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बीते मंगलवार की दोपहर से लापता महिला वकील का शव बुधवार देर रात नहर में तैरता हुआ मिला। जिसके बाद शव को देखकर पति ने हत्या की आशंका जताई है कि क्योंकि शरीर पर कई जगहों पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पीड़िता की पहचान मोहिनी तोमर के रूप में हुई है, जो 3 सितंबर को दोपहर करीब 2.30 बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के जिला न्यायालय के गेट से लापता हो गई थी। पहचान छिपाने के लिए पीड़िता के चेहरे को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदेह है कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया।

महिला वकील की हत्या, नहर से बरामद हुई लाश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला वकील का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। महिला अधिवक्ता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। साथी अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि जिला न्यायालय के गेट से उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई।

Also read- मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग को दी बड़ी सौगात, 28 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास

You May Also Like

More From Author