छात्रों ने प्राध्यापकों पर लगाया छात्र संगठन से जुड़ने का आरोप

खबर रफ़्तार, अल्मोड़ा:  सोबन सिंह जीना परिसर के विद्यार्थियों ने परिसर के कुछ प्राध्यापकों पर छात्र संगठन से जुड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए विवि के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की ने कहा कि ऐसे में दूसरे छात्र संगठन के विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापक गलत व्यवहार कर सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर के एक शिक्षक को संगठन का नगर अध्यक्ष निर्वाचित करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कुलपति प्रो. बिष्ट से प्राध्यापक को संगठन के पद के साथ ही परिसर में दिए गए पद से हटाने, परीक्षा कक्ष में उनकी डयूटी नहीं लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संजू सिंह, हर्षित दुर्गापाल, विक्रम सिंह, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद

You May Also Like

More From Author