ख़बर रफ़्तार, लखनऊ: रहीमाबाद में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा आकांक्षा ने दसवीं की परीक्षा में नंबर कम आने पर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान माता-पिता बेटे के साथ बाजार गए थे। शाम को घर वापस आने पर पिता रमेश सिंह ने बेटी को फंदे पर लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक छात्रा के माता-पिता व पड़ोसियों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवारीजन को सौंप दिया।
कमरे में बेटी को दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका देखकर रोने लगे। पड़ोसियों ने चाकू से दुपट्टे को काटकर आकांक्षा को नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकांक्षा सिंह गौतम बुद्ध विद्यालय, बिजनौर रोड में 10वीं की छात्रा थी। वह बोर्ड परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक मिलने से मायूस थी। उसे परेशान देखकर माता पिता ने समझाया कि आगे ज्यादा मेहनत करने पर अच्छा रिजल्ट आएगा। अभी से इंटरमीडिएट की तैयारी शुरू कर दो।
