ख़बर रफ़्तार, देहरादून :उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में ठंड लोगों की और कड़ी परीक्षा ले सकती है। मौसम विभाग ने यहां 24 घंटे में प्रचंड शीतलहर की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा।
वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि इन दोनों जिलों में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
