सनसनी वारदात: पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, सिंदूर पीकर की खुदकुशी की कोशिश

खबर रफ़्तार, भदोही : भदोही में पत्नी की हत्या के बाद पति सिंदूर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के वारी गांव में एक पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद सिंदूर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन- फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के घरवालों ने तहरीर के माध्यम से बताया कि पांच वर्ष पूर्व बेटी की शादी की थी। उसके बाद से ही पति द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

You May Also Like

More From Author