रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 24 साल के युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

ख़बर रफ़्तार, हल्‍द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक स्कूटी डिवाइडर से टकराई है। हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि उसका साथी घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल मार्ग पर बृजलाल अस्पताल के पास हुई है। जहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय शिवम की मौत हो गई। बताया गया कि शिवम पटेल शुक्रवार रात साथियों के साथ घूमने के लिए काठगोदाम गया था।

यहां से घर वापिस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद का निवासी था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours