खबर रफ़्तार, ऊधम सिंह नगर : गदरपुर में सोमवार को एक मेथेनॉल टैंकर पलट गया, जिससे हजारों लीटर मेथेनॉल सड़क पर बह गया। असम से सुल्तानपुर पट्टी जा रहे इस टैंकर की घटना के बाद एनएचएआई सुरक्षा टीम, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
गदरपुर में सोमवार को एक मेथेनॉल से लदा टैंकर पलट गया, जिससे हजारों लीटर मेथेनॉल सड़क पर बह गया। जानकारी के अनुसार यह टैंकर असम से सुल्तानपुर पट्टी की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की सुरक्षा टीम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर फायर ब्रिगेड का वाहन तैनात किया गया है।
