14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

आईपीएल 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत! दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने दिया बड़ा अपडेट

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की वापसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पीकेएसवी सागर के अनुसार ऋषभ पंत बहुत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह IPL 2024 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत मैदान से दूर हैं। दुर्घटना में पंत को कई चोटें लगीं, उनकी तीन सफल सर्जरी की गई। ऋषभ पंत पिछले एक साल से एनसीए में रिहैब पर हैं। अपनी वापसी के लिए ऋषभ पंत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। समय-समय पर फोटो और वीडियो जारी कर अपडेट देते रहते हैं। ऋषभ पंत को बेंगलुरु में नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया।

बता दें कि दिसंबर में आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले, भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने भी पंत की वापसी को लेकर आशा व्यक्त की थी। टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने भी उनकी वापसी को लेकर उम्मीद जताई थी। फैंस भी ऋषभ पंत की वापसी को लेकर फैंस में बहुत उत्साह है। पंत ने 98 मैच में 147.97 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 2838 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं।

 

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here