दून समेत पांच जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें कबसे है मौसम साफ होने के आसार

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  प्रदेश के पांच जिलों के अधिकतर इलाकों में आज (सोमवार) कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 26 सितंबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं। कुछ एक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

You May Also Like

More From Author