जूते के फीते का फंदा बनाकर रेलकर्मी ने दे दी जान, 3 फीट ऊंचे दरवाजे के कुंडे पर लटका मिला शव

ख़बर रफ़्तार, झांसी: एक रेलकर्मी ने बीते रोज अधिक शराब पी ली। इसके बाद परिजनों से देर रात तक झगड़ा करता था। सुबह जब परिजन सोकर उठे, तो उसका शव करीब 3 फीट ऊंचे दरवाजे के कुंडे पर जूते के फीते से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया।

यह है पूरा मामला

थाना प्रेमनगर के ईसाई टोला निवासी धर्मेन्द्र कुमार शाक्य (50) रेलवे में पॉइंट्स मैन के पद पर कार्यरत थे। मृतक के पुत्र हिमांशु शाक्य ने बताया कि पिता अधिक शराब पीकर झगड़ा करते थे। मंगलवार देर रात तक वह शराब पीते रहे। इसके बाद सुबह करीब 5 बजे जूते के लेस से करीब 3 फीट ऊँचे दरवाजे के कुंडे पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

पुत्र ने बताया कि उसकी दादी शान्ति देवी झाड़-फूंक का काम करती हैं। बुधवार सुबह झाड़-फूंक कराने के लिए एक परिवार आया, तो मुख्य दरवाजे पर पिता का शव लटका हुआ था। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी। इसके बाद परिजन बाहर आए और पुलिस को सूचना दी।

धर्मेन्द्र कुमार के तीन पुत्र हैं, जिसमें हिमांशु (24), गौतम (20) व पुष्कर (16) साल का है। इस सम्बन्ध में थाना प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने बताया कि धर्मेन्द्र बहुत अधिक शराब पीता था। नशे की वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024: विकासनगर पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक जेपी नड्डा, जनसभा को करेंगे संबोधित

You May Also Like

More From Author