ख़बर रफ़्तार, देहरादून: क्रास रोड स्थित माल के बाहर वाहन सवारों से भीख मांग रही तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दैनिक जागरण की ओर से दून से भिक्षावृत्ति के अभिशाप को समाप्त करने के लिए चलाए गए अभियान के बाद दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू की है।
तीनों के विरुद्ध भिक्षावृत्ति अधिनियम-1975 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तीनों मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और यहां आइएसबीटी के पास झुग्गियों में रहती हैं। पुलिस भिक्षावृत्ति गिरोह के संबंध में महिलाओं से पूछताछ कर रही है। दून में बड़े स्तर पर गिरोह चलाने वाले कुछ व्यक्तियों की जानकारी भी पुलिस को मिली है।
