159 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ

खबर रफ़्तार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कानपुर, आगरा, और मेरठ जैसे शहरों में स्थित 159 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। इन धमकियों ने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और छात्रों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। मेरठ में लोहियानगर के सत्यकाम स्कूल, मेडिकल थाना क्षेत्र के केएल इंटरनेशनल और मेरठ पब्लिक स्कूल जैसे 10 स्कूलों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया और आगरा के दो स्कूल भी इसी में शामिल हैं।

You May Also Like

More From Author