सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अब बन रहा Plan-C, अब ऐसे बनेगा मार्ग

ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी:   सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए पिछले छह दिन से बचाव अभियान चल रहा है। बचाव कार्य में लगी एजेंसियों ने श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए मलबे के बीच से ड्रिलिंग कर आधा रास्ता यानी 30 मीटर निकासी सुरंग तैयार भी कर ली है, लेकिन, इस कार्य में लगातार चुनौती भी पेश आ रही है, जिनका त्वरित गति से समाधान निकाला जा रहा है।

साथ में प्रयास यह भी है कि किसी भी परिस्थिति में बचाव अभियान रुकने न पाए। इसके लिए बैकअप के तौर पर मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और औगर मशीन मंगाने के साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्लान-सी का विकल्प भी रखा है।

You May Also Like

More From Author