खबर रफ़्तार, ऋषिकेश :अंकिता हत्याकांड को लेकर पटवारी वैभव प्रताप को सस्पेंड कर दिया गया है। डीएम पौड़ी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर को अंकिता के पिता ने फोन पर बेटी की गुमशुदगी की सूचना वैभव प्रताप को दी थी। लेकिन वैभव गुमशुदगी की खबर लगते ही चार दिनों की छुट्टी पर चला गया।छुट्टी पर जाने से पहले वैभव ने पटवारी विवेक कुमार को चार्ज दिया था। वैभव ने छुट्टी पर जाते ही फोन भी बंद कर दिया था। प्रशासन भी उससे संपर्क नहीं कर पा रहा था। यह क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है। इसलिए पहले सूचना पटवारी वैभव प्रताप को ही दी गई। बाद में दूसरे पटवारी ने शिकायत लिखी। चार दिन बाद जब केस रेग्यूलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ तब पूरा मामला खुला।
पटवारी सस्पेंड, गुमशुदगी की खबर के बाद भी किसी को नहीं दी जानकारी
You May Also Like
More From Author
गांजा तस्करी कर भाग रहे दो आरोपी कुएं में गिरे, डूबने से मौत
April 14, 2026
पीएम मोदी का बड़ा संदेश: उत्तराखंड बनेगा विकास का नया केंद्र
April 14, 2026

+ There are no comments
Add yours