हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू, यहां पढ़िए

ख़बर रफ़्तार, चंडीगढ़: भाजपा (Haryana News) के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद आज नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini) के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। हरियाणा (Haryana Politics) के नए मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला (Panchkula News) पहुंचे। सीएम सैनी ने यहां पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की।

मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू

हरियाणा राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है। आज हरियाणा सरकार सात लोगों को कैबिनेट में जगह देगी। मंच पर राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्पीकर डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता, डा. कमल गुप्ता मंत्री बने, हिसार के विधायक हैं। डॉ. कमल गुप्ता बता दें कि मनोहर लाल के मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे।

अभय सिंह यादव का परिवार समारोह में पहुंचा

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू, यहां पढ़िए

शपथ समारोह को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी है। शपथ समारोह में अभय सिंह यादव का परिवार के साथ, सीमा त्रिखा और भाजपा विधायक संजय सिंह व कमल गुप्ता भी पहुंचे हैं।

मनोहर लाल मेरी उंगली पकड़कर मुझे आगे लाए- सीएम नायब सैनी 

सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) मेरी उंगली पकड़कर आगे लाए। मुझे पता नहीं था कि सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ते हुए मैं सीएम बनूंगा।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू, यहां पढ़िए

पिछले चुनाव में संजय भाटिया को आपने देश में दूसरे नंबर की जीत दिलाई। अब संत व्यक्तित्व मनोहर लाल को देश में सबसे बड़ी जीत दिलानी है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कई हमले किए।

आज मेरे लिए बहुत विशेष प्रसंग: मनोहर लाल

पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए विशेष पल है। 12 मार्च को नायब सिंह सैनी को सबने प्रसन्नता और एक स्वर से नया सीएम चुना।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू, यहां पढ़िए

ये भारतीय जनता पार्टी (BJP News) है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों में खेमे बनते हैं। कांग्रेस (Haryana Congress) में देश प्रदेश में यही हाल है। वहां पुत्र मोह है। परिवारवाद है।

मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं-अनिल विज

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) अपने विधानसभा पहुंचे हैं। इसी बीच आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह (Haryana Cabinet expansion) को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।

करनाल के घरौंडा में आ रहे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) के कार्यक्रम की मुझे कोई जानकारी या निमंत्रण नहीं मिला। विज ने आगे कहा कि विधानसभा कमेटी का मेंबर बनने का प्रस्ताव लेकर विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने आया हूं। हरियाणा में बीजेपी पार्टी का सीनियर नेता हूं।

रैली में पहुंचे सीएम सैनी और मनोहर लाल

करनाल रैली (Karnal News) में सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल पहुंचे हैं। विधायक प्रमोद विज (Pramod Vij) और रामकुमार कश्यप ने उनका स्वागत किया। हरविंद्र कल्याण बोले मुख्यमंत्री बोलता हूं तो मनोहर लाल (Manohar Lal) जी का नाम निकलता है। सबके मन में उनके लिए अपार प्यार है।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू, यहां पढ़िए

सांसद संजय भाटिया (MP Sanjay Bhatia) ने अपने संबोधन में कहा कि हमें दोहरी खुशियां मिलीं। करनाल के लिए आप सदा अपने मनोहर लाल। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के साथ उनकी राम लक्ष्मण की जोड़ी है।

राव इंद्रजीत सिंह के विरोध के बावजूद बनेंगे मंत्री

नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव (Abhay Singh Yadav) नारनौल से चंडीगढ़ (Chandigarh News) के लिए रवाना हुए। वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) के विरोध के बावजूद अभय सिंह मंत्री पद लेने में कामयाब होंगे।

नायब कैबिनेट विस्तार पर अनिल विज का बयान

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता (Haryana BJP) अनिल विज ने कहा हमारा किसी सीट पर पेंच नहीं फंसा है। लोकसभा (Lok Sabha Chunav) की सभी सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) लड़ रहे हैं। इसलिए हमें अपना प्रचार शुरू करना है। प्रत्याशी कोई भी हो। उन्होंने आगे कैबिनेट (Nayab Saini Cabinet) विस्तार पर पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है।”

करनाल के नीलोखेड़ी में पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत

पूर्व सीएम मनोहर लाल (Former CM Manohar Lal) करनाल के नीलोखेड़ी (Nilokhedi) पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागात किया। मनोहर लाल के साथ सीएम नायब सैनी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू, यहां पढ़िए

सीएम सैनी ने कुरूक्षेत्र में किया रोड शो

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद दिखे। सीएम ने सबका अभिवान स्वीकार किया। लोगों ने नायब सैनी पर फूल फेंके। जबकि कुछ लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भी दिया।

करनाल में कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू

जिले के घरौंडा में आयोजित हो रही सभा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) और पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) शामिल होने वाले हैं।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू, यहां पढ़िए

अंबाला में सीएम सैनी का जोरदार स्वागत

अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज शामिल नहीं हुए।

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कही ये बात

सीएम नायब सैनी ने बताया कि करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल (Manohar Lal) को लोक सभा का प्रत्याशी बनाया है। वहाँ से आज चुनाव का श्रीगणेश होगा। इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) करनाल (Karnal News) के घरौंडा आएंगे। भाजपा हरियाणा (Haryana BJP) की दस की 10 लोकसभा सीटें जीतेगी।

भाजपा ने जो काम किए हैं उसके बल पर हम जनता के बीच में जाएंगे। सैनी ने कहा कि मैं यहाँ से करनाल की तरफ जा रहा हूँ। अंबाला कैंट से मैं होता हुआ करनाल जाऊँगा, अनिल विज (Anil Vij) हमारे नेता हैं। हमारे आदरणीय हैं। उनका पहले भी लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है, आगे भी अनिल विज का आशीर्वाद ले करके चुनावी बेला को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें…नैनीताल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी की पत्नी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

You May Also Like

More From Author