राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से नया एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां से करें डाउनलोड

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से वर्ष 2024-25 में आगामी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन हेतु परीक्षा कार्यक्रम (RSMSSB Exam Calendar 2024-25) जारी कर दिया है। आयोग की ओर से कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।

  • पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 22 जून 2024
  • कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 28 जून 2024
  • छात्रावास अधीक्षक ग्रेड II सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 28 जुलाई 2024
  • समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024: 21, 22, 23, 24 सितंबर 2024
  • पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा 2023: 15, 16, 17, 18 दिसंबर 2024
  • कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2024: जनवरी-फरवरी 2024

RSMSSB Exam Calendar 2024-25 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से नया एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां से करें डाउनलोड

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम कैलेंडर

आरएसएमएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2024-25 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Latest News में एग्जाम कैलेंडर से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको नए पेज पर कैलेंडर से संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एग्जाम कैलेंडर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

इसके अलावा आप इस पेज पर ऊपर दिए गए एग्जाम कैलेंडर के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RCB की हार में भी दिल जीत ले गईं Richa Ghosh, सूर्यकुमार भी हुए फैन; तारीफ में कही बड़ी बात

You May Also Like

More From Author