ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: रविवार की रात भले ही जीत दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी, लेकिन दिल ऋचा घोष ने जीता। अपनी तूफानी बैटिंग से ऋचा ने हर किसी को अपना मुरीद बना दिया। हालांकि, अपना सबकुछ झोंकने के बावजूद ऋचा आरसीबी को जीत दिलाने से एक कदम दूर रह गईं।
दिल्ली ने कटाया प्लेऑफ का टिकट
महिला प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को एक रन से हराते हुए प्लेऑफ का टिकट भी कटाया। दिल्ली मुंबई के बाद अंतिम चार में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी है। दिल्ली की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 58 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, एलिसा कैप्सी ने 32 गेंदों पर 48 रन ठोके।
