‘नेहरू-गांधी परिवार अमेरिका के आगे नतमस्तक’, भाजपा सांसद ने परमाणु उपकरण लापता होने पर उठाए सवाल

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला और अमेरिकी खुफिया एजेंसी द्वारा नंदा देवी पर्वत में परमाणु उपकरण के गुम हो जाने पर सवाल उठाए। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि भारत में जो प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं, उसकी वजह सीआईए का वो लापता हुआ परमाणु उपकरण हो सकता है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा साल 1978 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखे पत्र की एक प्रति संलग्न की है। इस पत्र में सीआईए के गुप्त अभियान और हिमालय में गुम हुए प्लूटोनियम संचालित उपकरण से रेडियोएक्टिव रिसाव को लेकर चिंता जताई गई है। इस पत्र में अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति से इस मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की थी।

You May Also Like

More From Author