ख़बर रफ़्तार, मुनस्यारी: मुनस्यारी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकार जितेंद्र तोमक्याल के नाम रही। उनके गीतों पर दर्शक झूमे। तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में भी देर रात तक दर्शक जुटे रहे। दिन में बच्चों व महिलाओं की स्थानीय वेशभूषा प्रतियोगिता हुई।
पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि राज भट्ट, डा. गोकर्ण सिंह मर्तोलिया ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
प्रसिद्ध लोक कलाकार जितेंद्र तोमक्याल ने अपने गीतों पर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके अलावा दीप धामी, विद्या धामी सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू पांगती, कुलदीप रावत, सुरेंद्र बृजवाल, खुशाल हरकोटिया, रवि बृजवाल, आदि उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष राजू पांगती ने कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनंदन किया।
प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन
गुरुवार दिन में राप्रावि दरकोट, जैंती, शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्यामंदिर, पब्लिक स्कूल, राप्रावि तिकसेन सहित महिला मंगल दलों की स्थानीय वेशभूषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समस्त कार्यक्रमों का संचालन भीम राम और लक्ष्मण पांगती ने किया।
यह भी पढ़ें:नैनीताल न्यू ईयर इव के लिए तैयार, होटलों में 60% एडवांस बुकिंग; मिल रहे ये खास पैकेज
मुनस्यारी महोत्सव को हो गया है शुभारंभ
मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हो चुका है। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोग देर रात तक महोत्सव का आनंद ले रहे है। रात के समय रोशनी और प्रकृति का दृश्य हर किसी का मन मोह रहा है– देवेंद्र देवा

+ There are no comments
Add yours