खबर रफ़्तार, मऊगंज: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में तेज रफ्तार कार ने जमकर तांडव मचाया। पहले एक दुकान से टकराई और फिर कार घर में जा घुसी। इस घटना में घर में मौजूद मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह रियल सीन मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र का है। ग्राम गनिगमा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर के अंदर जा घुसी। यह हादसा इतना भयानक था कि कार ने घर का दरवाजा और दीवार तोड़ते हुए अंदर बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर की मालकिन लीलावती प्रजापति और उनका बेटा मुकेश कुमार प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।

