मतपत्रों से ही आएंगे बसपा के ‘अच्छे दिन’, EVM पर मायावती ने उठाया सवाल, विपक्षी दलों पर लगाए कई गंभीर आरोप

खबर रफ़्तार, लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने देश के सभी चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों से कराने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा होने पर उनकी पार्टी के ‘अच्छे दिन’ वापस आयेंगे। मायावती ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा, ‘सत्ता और विपक्ष में बैठी जातिवादी पार्टियां पर्दे के पीछे से विशेषकर दलितों एवं अन्य उपेक्षित वर्गों में से कुछ अवसरवादी तथा स्वार्थी किस्म के लोगों को अपने पक्ष में करती रही हैं और इनके जरिए अनेक संगठन और पार्टियां आदि बनवायी हैं।’

You May Also Like

More From Author