पंजाब के जालंधर में बड़ा सड़क हादसा, ट्राले और सेना के ट्रक में जोरदार टक्‍कर; पांच जवान जख्‍मी

ख़बर रफ़्तार, जालंधर : जालंधर के सुच्ची पिंड के पास शनिवार सुबह सेना के ट्रक और एक ट्राले में जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक में सवार सेना के पांच जवान घायल हो गए, जिनको अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।

मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें और थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद दोनों वाहन सेना ने क्रेन की मदद से साइड पर करवाए। हालांकि इस दौरान नंबर जाम लग गया था। बताया जा रहा है कि आर्मी का ट्रक पीएपी चौक की तरफ आ रहा था जबकि ट्राला दूसरी तरफ से आ रहा था।

पंजाब के जालंधर में बड़ा सड़क हादसा, ट्राले और सेना के ट्रक में जोरदार टक्‍कर; पांच जवान जख्‍मी

ट्रक में पांच जवान थे सवार

अचानक टक्कर कैसे हुई अभी तक इसका पता नहीं चला। टक्कर होते ही ट्रक डिवाइडर फांद कर दूसरी तरफ चला गया। ट्रक में करीब 5 जवान सवार थे, जो घायल हो गए। सूचना मिलते ही आर्मी के कई अफसर भी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- इन दिनों दिल्ली में भ्रष्टाचार चरम पर, तीन पुलिस थानों में CBI के छापे, पांच पुलिसकर्मी रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार

You May Also Like

More From Author