ख़बर रफ़्तार, अयोध्या: प्रभु श्रीराम अयोध्या पहुंच गए। उनके साथ भाई लक्ष्मण और मां सीता थीं। सीएम योगी ने उनकी आरती उतारी। इस दृश्य को देखने के लिए अपार जनसमूह एकत्रित हुआ।
प्रभु श्रीराम अयोध्या पहुंच गए। उनके साथ भाई लक्ष्मण और मां सीता थीं। सीएम योगी ने उनकी आरती उतारी। इस दृश्य को देखने के लिए अपार जनसमूह एकत्रित हुआ। विमान से उतरने के बाद प्रभु श्रीराम रथ पर सवार होकर राम दरबार पहुंचे।

यहां प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सीएम योगी आज सुबह से अयोध्या में मौजूद रहे। वह रविवार को रात्रि विश्राम भी अयोध्या में करेंगे।
प्रभु श्रीराम का आर्शीवाद लेते भक्तजन।

रथ में मां सीता के साथ सवार प्रभु श्रीराम।

अयोध्या में सजे राम दरबार में गुरुओं के साथ विराजित श्रीराम।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी अयोध्या आ रहे हैं। भारत के अलग-अलग कोनों से लोग रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं। आज अयोध्या में विकास हो रहा है।
