रंपुरा में स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण का किया विरोध, रुका काम

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर:  लोनिवि की ओर से एनएच-87 से रंपुरा को जाने के लिए बनाई जा रही पुलिया निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों का विरोध देखते हुए बुलडोजर से नाला खोदान और पिलर लगाने का कार्य रोक दिया गया है।
बृहस्पतिवार को एनएच-87 में कोतवाली से थोड़ी ही दूर लोगों ने पुलिया निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। विरोध देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे से रंपुरा जाने के लिए तीन पुलिया पहले से ही हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से एक और पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि लोनिवि की ओर से चंद्रपाल नामक जिस व्यक्ति के प्रार्थना पत्र से पुल बनाया जा रहा है, वह रंपुरा में ही नहीं रहता है। लोगों का रोष देखते स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच गए और इंजीनियरों से बहसबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें…अलाव का सहाराचकराता में शीतलहर छुड़ा रही है कंपकंपीठंड की वजह से बढ़ रहे हैं हादसेठंड से खराब हो रही फसलेंसीएचसी की ओपीडी में मरीजों की बढ़ी संख्या

इधर, लोनिवि के सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूर्व में डीएम की ओर से पुलिया निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। करीब 26 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य किया जाएगा। बताया कि पुलिया निर्माण का टेंडर निकलने के साथ ही ठेकेदार से भी अनुबंध हो गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर दोबारा पुलिया निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours