रामनगर: परिजनों के साथ घास लेने गई युवती पर तेंदुए ने किया हमला

ख़बर रफ़्तार, रामनगर: परिजनों के साथ घास लेने गई युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल युवती का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तेलीपुरा निवासी आसमां नाम की युवती परिजनों व अन्य लोगों के साथ घर से कुछ दूरी पर घास लेने गई थी।

बताया जाता है कि इसी बीच अचाकन एक बगीचे के अंदर से बाहर आए तेंदुए ने आसमां पर हमला बोल दिया। वह मदद के लिए चिल्लाई तो साथ में आए लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ युवती को छोड़कर कर भाग गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। घायल युवती की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author