सोलर एनर्जी से जगमगाएगा कलेक्ट्रेट, डीएम ने किया पावर प्लांट का उद्घाटन

खबर रफ़्तार, रुद्रपुर : कलेक्ट्रेट में आज सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने किया। उन्होंने बताया कि यह सोलर पावर प्लांट 80 किलो का है, जिससे 300 से ज्यादा यूनिट बिजली प्रतिदिन मिल सकेगी।

कलेक्ट्रेट में करीब 1000 यूनिट बिजली प्रतिदिन खर्च होती है, तो ऐसे में सोलर से 35% बिजली मिल सकेगी। ऐसे में हम पर्यावरण को तो संरक्षित कर ही पाएंगे, साथ ही बिजली के लोड को भी कम कर सकेंगे।

You May Also Like

More From Author