ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में सेलेब्स लगातार शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में जहां परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से शादी की। दूसरी तरह टीवी एक्टर अमित टंडन (Amit Tandon) ने 16 साल बाद फिर से पत्नी रूबी टंडन से फेरे लिए। अब गुरुवार को टीवी एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग सगाई की है।
-
नेहा बग्गा की हुई सगाई
टीवी एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने अपने लॉन्ग टाइम व्बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज संग तुर्की में सगाई की। इस कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरे शेयर की है। इसके अलावा दोनों ने अपने यट्यूब व्लॉग के जरिए वीडियो शेयर किया था। इसमें देखा जा रहा है कि रेस्टी ने कैसे नेहा बग्गा को प्रपोज किया।
-
तुर्की में किया प्रपोज
रेस्टी कंबोज ने नेहा बग्गा को तुर्की में बेहद खास अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया और फिर अंगूठी पहनाई। इस मौके पर नेहा रेड कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। तो वहीं रेस्टी ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। इस कपल ने 19 सितंबर 2023 को तुर्की के खूबसूरत शहर कैपाडोसिया में प्रपोज किया। फोटोज में उनके आस-पास हॉट एयर बैलून भी नजर आ रहे हैं।
-
सालों से पर्दे से दूर है नेहा बग्गा
नेहा बग्गा के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ सालों से एक्टिंग से दूर है। उन्होंने पर्दे पर शो, रब से सोना इश्क, बानी – इश्क दा कलमा, पिया रंगरेज, और मेरे दिल की लाइफ लाइन में काम किया था। वह रज्जी रोल के लिए खूब फेमस हुई थी। पिछले कुछ सालों से पर्दे से दूर है और अब यूट्यूबर बन चुकी हैं।

+ There are no comments
Add yours