खबर रफ़्तार ,नई दिल्ली:भारत ने आज सुबह 9:45 बजे ओडिशा के तट से अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा अधिकारियों ने टेस्ट के बाद कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अधिकतम रेंज हासिल की। इसने सभी टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए। लगातार तीसरे टेस्ट के साथ ही अग्नि प्राइम मिसाइल सटीकता और विश्वसनीयता के आयाम में खरी उतरी है।
अग्नि प्राइम मिसाइल की 2 हजार किमी तक रेंज
रक्षा अधिकारी ने बताया कि अग्नि प्राइम मिसाइल अग्नि श्रेणी की नई पीढ़ी मिसाइल का एडवांस वैरिएंट है। यह 1000 से 2000 किमी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। उन्होंन बताया कि यह मिसाइल एमआईआरवी (multiple independently targetable reentry vehicle – MIRV) तकनीक से लैस है।
