खबर रफ्तार, फर्रुखाबाद : जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. 2 युवकों के शरीर के चिथड़े उड़ गए. वहीं एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
बता दें कि घटना बीती रात नवाबगंज कस्बा के चौराहे से तीन युवक बाइक से कही जा रहे थे. इसी दौरान डस्ट से लदे तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. वहीं ठोकर मारने के बाद ट्राला बीज भंडार की दुकान में जा घुसा. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.
वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार ट्राला चालक की तलाश में जुट गई है. फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस तीनों की पहचान करने में जुटी हुई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

+ There are no comments
Add yours