खबर रफ्तार, महासमुंद: नेशनल हाईवे-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बीती रात हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला बसना थाना क्षेत्र का है।
घटना की सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। गांव में शोक का माहौल है।
