श्रीनगर में गुलदार की दहशत: जंगल में घास लेने जा रही तीन महिलाओं पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

ख़बर रफ़्तार, श्रीनगर गढ़वाल :  उत्तराखंड के श्रीनगर में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं, महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।

इसके बाद आस पास के लोगों ने महिलाओं उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि जख्म गहरे हैं, लेकिन तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…इस वर्ष 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, जमी है करीब आठ फीट बर्फ

You May Also Like

More From Author