झालावाड़ त्रासदी: स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत, राहत कार्य जारी

खबर रफ़्तार, झालावाड़ (राजस्थान): राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत ढह जाने से चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ायी कर रहे थे। झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है।’’

You May Also Like

More From Author