पूर्व मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का निधन, आवास पर लगा लोगों का तांता

ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर : पूर्व मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का आज निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शक्तिफार्म स्थित अपने आवास पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। करीब 70 वर्षीय ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की बरहज विधानसभा सीट पर वर्ष 1995 में बसपा के टिकट पर और 2013 में सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। वह वस्त्र और पशुपालन राज्यमंत्री भी रहे।

उनकी पत्नी मंजूलता सितारगंज की ब्लाक प्रमुख भी रही हैं। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के 3 पुत्र शिव वर्धन सिंह, जयवर्धन सिंह और हर्षवर्धन सिंह हैं। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के निधन का समाचार सुनकर आज उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी अपनी फेसबुक वॉल पर उनके निधन की सूचना देकर दुख जताया है।

You May Also Like

More From Author