सिक्किम में बाढ़ का कहर जारी: भूस्खलन की चपेट में आ जाने से 3 जवानों की मौत, 6 लापता

खबर रफ़्तार, गंगटोक: सिक्किम के छातेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह सुरक्षाकर्मी लापता हो गए। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगन जिले के लाचेन नगर में भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन रविवार शाम करीब सात बजे हुआ।

You May Also Like

More From Author