रामपुरा में रेलवे लाइन किनारे झुग्गियों में लगी आग, 80 झुग्गियां जलकर राख

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  दिल्ली के लारेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र के पास रामपुरा में रेलवे लाइन किनारे झुग्गियों में आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आग सुबह लगभग 8:30 बजे लगी थी। इस घटना में करीब 80 झुग्गियां जल गईं।
रामपुरा में रेलवे लाइन किनारे झुग्गियों में लगी आग, 80 झुग्गियां जलकर राख

आग की किस वजह से लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। साथ ही किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने से सैकड़ों झुग्गीवासी बेघर हो गए।

ये भी पढ़ें…दिल्ली: हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, जहांगीरपुरी में सिर्फ 200 मीटर तक निकाल सकेंगे शोभा यात्रा

You May Also Like

More From Author